रिपोर्ट – विजय शर्मा
** कलेक्टर, विधायक संग हजारो की संख्या में ग्रामीण रहे मौजुद
कोण्डागांव / आजादी के इतने सालों बाद 25 गांव के ग्रामीणों में आज बारदा नदी में अपने – अपने स्थानीय देवी देवताओं के साथ ढोल – नगाढों की थाप पर झुमकर नाचा गाया और जश्न मनाया गया है। मौका था बारदा नदी पर पुल की निवं रखने का…. सालों पुरानी मांग पर आज कलेक्टर ने खनिज निधी से 2 करोड रुपए जारी कर पुल की निवं रख दी है। इस मौके पर विधायक संत नेताम, पुर्व विधायक सेवकराम नेताम संरपच, स्थानीय पच मौजुद रहे।
आपको बता दे नदी में मेले सा माहौल था। जीस पुल की मांग 25 से ज्यादा गांव के लोग पिछले कई सालों से शासन – प्रशासन से करते आ रहे थे मगर इन गांव वालों की मांग पर कोई सुनवाई नही हो रही था। आज उस नदी पर प्रशासन की निगाहें करम हुई है। जैसे ही प्रशासन को ग्रामीणों ने नदी के करीब पहुचते देखा और ग्रामीणों को पता लगा की ग्रामीणो का सपना आज साकार होने वाला है तो पुरा गांव झुम उठा और ग्रामीण अपनी रंगीले वेश – भुषा में ढोल नगाडे के साथ व अपने देवी देवताओं के साथ सुखी नदी पर उतर कर अपनी खुशी का इजहार घण्टो तक नाच – गाकर किया और जिला प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद दिया।

कलेक्टर ने की बारदा नदी पर पुजा –
गांव के सिरहा गुनिया आंगा के साथ बारदा नदी के अन्दर ही ग्रामदेवी की पुजा अर्चना कर देवी से पुलिया निर्माण की अनुमती मांगी। इस अवसर पर कलेक्टर निलकंठ टेकाम ने भी ग्राम देवी देवताओं की पुजा की और नदी पर पुल के लिए निवं रखा।
दहशत का नाम था बारदा नदी –
जिस बारदा नदी पर आज पुल निर्माण की निवं रखी गई है। इस नदी के नाम से ही क्षेत्र में दहशत व्यापत था। क्योकि इस नदी के नाम से नक्सलीयों का दलम चलता है। बारदा दलम के नाम से नक्सलीयों ने अपने दलम का नाम भी रखा हुआ है।
स्कुली बच्चे संग शिक्षक भी पहुंचे नदी –
जितनी खुशी नदी में पुल बनने का ग्रामीणों में था उससे कई गुना ज्यादा खुशी स्कुली बच्चों के संग शिक्षकों को थी। बच्चों को विश्वास नही हो रहा था की आज बारदा नदी पर पुल निर्माण के लिए निव रखी जानी है।
स्वास्थ शिक्षा के साथ जिला मुख्यालय से जुडाव –
इस नदी पर पुल नही होने के कारण अब तक न जाने कितने ग्रामणों की जान इस नदी में जा चुकी है। महिनों तक बारिश में क्षेत्र का कटाव हो जाता था। स्वास्थ सेवा बंद हो जाती थी। स्कुलेां तक बच्चे नही पहुच पाते थे। साथ ही राशन नही पहुच पाता था।
ये कहना है ग्रामीणों का –
झाडीराम सलाम, कमलु , सुदरू व मगली बाई का कहना था की आज यकीन नही हो रहा है की अपना सपना पुरा होने जा रहा है।अब तक आश्वाशन ही मिलता था। आज कलेक्टर पहुच निवं रखा है तो सबकों उमींद जगी है। हमसब ग्रामीण जिला प्रशासन का धन्यवद करते है।
2 करोड स्वीकृत –
इस पुल के लिए शासन से पैसे की मांग लम्बे समय से कि जा रही थी मगर अब तक कोई स्वीकृत नही मिली और लोकसुराज जनर्दशन जनससमया शिविर मे लगातर एक ही मांग आने की वजह से कलेक्टर ने इसके लिए खनिज मद से 2 करोड रू जारी किया।
निलकंठ टेकाम – कलेक्टर कोण्डागांव –
लम्बे समय से ग्रामीणों की मांग उठ रही थी। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा जरूरत इस नदी पर पुल की है। हमने खनिज न्यास से 2 करोड जारी किया है। मोबाईल कन्क्टीविटी पर भी काम किया जा रहा है। पुल की निव रखने पर इतनी खुशी हुयी है। तो अंदाजा लगाया जा सकता है की क्षेत्र के लोगो को इस पुल के निर्माण होने से कितना लाभ होगा। हम प्रयास करेगें की बारिश से पहले ही पुल निर्माण हो जायें।
