Advertisement Carousel

नक्सलियों ने मचाया फिर तांडव, सड़क निर्माण में लगी 10 वाहनों में आगजनी की खबर…

बीजापुर / बीजापुर से बड़ी खबर मिल रही है जिसमें नक्सलियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है और सड़क निर्माण में लगी 10 वाहनों में आगजनी की है।

यह वाहन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में लगी हुई थी। पुरी घटना मद्देड इलाके के कोंगपल्ली की बताई जा रही है जहां 7 ट्रेक्टर,1 डोजर, 1 पानी की टेंकर और 1 जेसीबी मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है।
हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 
     बताया ये भी जा रहा है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह शिव शक्ति इंजीनियरिंग वर्क्स कंपनी द्वारा सड़क निर्माण करवाया जा रहा था।

error: Content is protected !!