Advertisement Carousel

ये कैसी मेहमान नवाजी जो सरकार ने चाय – नाश्ते पर फूंके लाखों रुपए

उत्तराखंड / देहरादून – सूचना का अधिकार से खुलासा हुआ है कि उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नौ महीनों में चाय और नाश्ते पर कुल 68.59 लाख रुपये खर्च किए हैं।

आपको बता दे कि यह आरटीआई आवेदन हेमंत सिंह गौनिया ने भारतीय जनता पार्टी सरकार को 19 दिसंबर, 2017 को भेजा था। असल में आरटीआई के माध्यम से वह यह जानना चाहते थे कि 18 मार्च 2017 को सत्ता संभालने के बाद से रावत सरकार ने चाय और नाश्ते पर कितने रुपये खर्च किए है।

इसके जवाब में उत्तराखंड सरकार ने बताया कि इस बाबत अब तक 68 लाख 59 हजार 865 रुपये खर्च किए गए हैं।

उत्तराखंड rti cm
सरकार ने बताया कि यह राशि मंत्रियों और अन्य अधिकारियों द्वारा मेहमानों के स्वागत खासकर चाय और नाश्ते के लिए खर्च की गई है।

error: Content is protected !!