Advertisement Carousel

जल्दबाजी में तैयार किया गया चुनावी बजट – हैप्पी वधावन

कोरिया / चिरिमिरी – युवा कांग्रेस के जिला महासचिव हैप्पी वधावन ने बजट पर तीखा बयान दिया है। वधावन का कहना है कि सरकार पहले से ही कर्ज में डूबी हुई है। ऐसे में ढेर सारे लोकलुभावन घोषणाओं को पूरा करने आखिर पैसा कहाँ से आएगा।

साथ ही आगे उन्होंने बजट को लेकर कई बातें कही उन्होंने कहा कि गरीब किसान और युवा बेरोजगारों के साथ-साथ शिक्षाकर्मियों को पूरी तरह निराश और छले जाने वाला आखरी बजट प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पेश किया है।
हैप्पी वधावन ने कहा कि प्रस्तुत बजट चला-चली की बेला में जल्दबाजी में तैयार किया गया चुनावी बजट है। मुख्यमंत्री ने बजट में योजनाओं पर जो भारी-भरकम राशि खर्च करना बताया है। वह जनता के लाभ के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों को कमाई का जरिया देने वाला बजट है। जनता को लुभावने सपने दिखाए हैं। सरकार ने शिक्षाकर्मियों को पूरी तरह निराश किया है गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग को कोई राहत नहीं मिली है और साथ ही कोरिया जिले के विकास एवं बेरोजगार युवाओ का बिल्कुल भी ध्यान नही रखा गया।

error: Content is protected !!