Advertisement Carousel

इंडिया की विराट जीत – 26 साल में पहली बार अफ्रीकी धरती पर टीम इंडिया ने जीती सीरीज, अफ्रीका को 73 रनों दी मात

पोर्ट एलिजाबेथ / दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टीम इंडिया ने 26 साल में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का कारनामा कर दिखाया है। 1992 में पहली बार अफ्रीका जाने वाली टीम इंडिया को तब से लेकर अब तक पहली सीरीज जीत की तलाश थी। छह मैचों की सीरीज के पांचवें मैच में ही टीम इंडिया ने अफ्रीका को 73 रनों से हराकर ये ऐतिहासिक जीत हासिल की।

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवे मैच में टॉस जीतकर अफ्रीका ने पहले फील्डिंग चुनी। लंबे समय बाद फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा के शानदार 115 रनों की मदद से टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 274 रन बनाए। अफ्रीका की ओर से लुंगी एंगिडी ने एक बार फिर से टीम इंडिया को परेशान करते हुए 4 विकेट झटके। टीम इंडिया की विराट कोहली ने 36 और शिखर धवन ने 34 रन बनाए।
विराट और रहाणे रनआउट हुए।

275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला और एडेन मार्करम ने टीम को 52 रनों तक पहुंचाया। 10वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम 32 रनों पर आउट करा दिया। मार्करम के बाद खेलने आए जेपी ड्यूमिनी भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। उन्हें हार्दिक पांड्या ने 1 रन पर आउट कर दिया। 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका काे सबसे बड़ा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने 6 रन पर खेल रहे और अफ्रीका की सबसे बड़ी उम्मीद एबी डिविलियर्स को आउट कर दिया। इसके बाद हाशिम अमला ने डेविड मिलर के साथ टीम के लिए 62 रनों की साझेदारी की। लेकिन 36 रनों पर युजवेंद्र चहल ने डेविड मिलर को आउट कर दिया। इसके बाद हाशिम अमला एक रन लेने की जल्दबाजी में रनआउट हो गए। अमला ने अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। हाशिम अमला के बाद कुलदीप यादव ने एंडिले फेहलुकवायो के रूप में मेजबान टीम को छठा झटका दिया। कुलदीप ने सातवां झटका रबाडा के रूप में दिया। अफ्रीका ने 9 विकेट पर 197 रन बना लिए हैं।

इससे पहले टीम इंडिया की और से रोहित शर्मा शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। शिखर धवन और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी। टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया रबादा ने। उन्होंने गजब की फॉर्म में चल रहे शिखर को 34 रन पर आउट कर दिया। टीम इंडिया ने 10 ओवर में 61 रन बनाए। टीम इंडिया को पहला झटका लगने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाला। पिछली 4 पारियों मैं असफल रहने के बाद पांचवी पारी में रोहित ने शानदार शुरआत की। दोनों के बीच 16 वे ओवर में दूसरे विकेट के लिये 50 रन की साझेदारी हुई। उन्हें अफ्रीका में रबाडा ने 8 पारियों में से 6 में आउट किया है। रोहित और विराट की पारियों के मदद से टीम इंडिया 18 वे ओवर में 100 रन के पर पहुंच गई। पहले चार मैच में फ्लॉप रहने के बाद आख़िरकार रोहित शर्मा अपने रंग में लौट ही आये। पांचवें मैच में उन्होंने 50 बॉल में अर्धशतक जड़ दिया। रोहित ने अपनी पारी में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से अर्ध शतक बनाया। 26 वें ओवर में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। विराट कोहली रन आउट होकर चलते बने। विराट कोहली ने 54 बॉल में 36 रन बनाये। कोहली के बाद रहाणे भी हुए रन आउट विराट कोहली के रन आउट होने के बाद क्रीज़ पर आये अजिंक्य रहाणे भी बदकिस्मत रहे। वह भी 8 रन बनाकर रन आउट हो गए। दो जल्दी जल्दी झटकों के बाद रोहित शर्मा ने अपना 17वां शतक पूरा किया। उन्होंने 101 बॉल में अपना शतक पूरा किया। इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के जमाए।
हालांकि इस दौरान 96 रन पर रबाडा की बॉल पर तबरेज शम्सी ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया। 115 रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा आउट हो गए। उनके जाने के बाद अगली ही बॉल पर लुंगी एंगिडी ने शून्य पर हार्दिक पांड्या को आउट कर दिया। लुंगी ने 45वें ओवर में 30 रन पर श्रेयस अय्यर को भी आउट कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी 13 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए।

error: Content is protected !!