कोरिया / हसदेव जन यात्रा की कोरिया जोरदार शुरुआत हुई, इस यात्रा में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी एल पुलिया, चुनाव समिति प्रभारी डॉ चरनदास महंत, नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव,पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामचंद्र सिंहदेव सहित दर्जन भर कांग्रेस विधायकों ने यात्रा का शुभारंभ किया।
सर्वप्रथम कोरिया सोनहत के हसदेव उदगम स्थल ग्राम मेण्डा में पूजा अर्चना की जिसके उपरांत कांग्रेस पदाधिकारियों ने आम सभा को एक – एक कर के संबोधित किया।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि पूर्व वित्तमंत्री डॉ सिंहेदव ने कोरिया को स्वर्ग बनाने की कोशिश है, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ सिंह कोरिया को गोद लेकर नरक बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। कोरिया प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। नदी के किनारे के बसे ग्रामीणों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, उद्योग धंधे सहित सब कुछ मिला है। आज हम ऐसे लोगों की सुनने आए हैं, जिनको कुछ नहीं मिला है।
हसदेव जन-यात्रा को संबोधित कर कांग्रेस विधायक दल के उपनेता कवासी लखमा ने कहा कि खाड़ी से नहीं, बाड़ी से डीजल दिलाने की बात झूठी निकली है। बाड़ी से आज तक एक बून्द डीजल नहीं मिला है। इसलिए बड़े नेता झूठ बोलते हैं। 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत की हसदेव जनयात्रा का मुख्य उद्देश्य जीवनदायनी हसदेव नदी को भाजपा की रमन सरकार द्वारा उद्योगों से नष्ट हो रहे जल को प्रदूषित होने से बचाने एवं कृषि, पेयजल जैसे मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान रखकर जनभावनाओं की आवाज को बुलंद करने की है। साथ ही यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त जन-विरोधी भाजपा सरकार की वादाखिलाफी, किसानो के साथ अन्याय, युवाओं की व्याप्त बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, मनरेगा मजदूरों का बकाया राशि जैसी अनेकों समस्याओं से रूबरू हुए।

हसदेव जनयात्रा शुभारंभ समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, सचिव प्रभारी कमलेश्वर पटेल, विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. शिवकुमार डहरिया, रामदयाल उईके सहित पार्टी के कई विधायकगण, जिला – शहर – ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, सक्रिय कार्यकर्ता एवं मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, जिला समन्वय समिति के सदस्य, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयुआई, किसान कांग्रेस, इंटक, मजदूर कामगार कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग के लोग शामिल हुए।
