** 225.330 किलो ग्राम गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
** टोयोटा इटिसोस कार के पीछे डिक्की मेे छिपाकर किया जा रहा था अवैध परिवहन
** 51 पैकेटो में भरा हुआ 225.330 किलो ग्राम गांजा बरामद
** महाराष्ट्र अहमदनगर के है पकड़े गये आरोपी
** जप्त गांजा की अनुमानित कीमत 13 लाख 50 हजार रूपये
कोण्डागांव / कार के पीछे डिक्की मेे छिपाकर 13 लाख के 51 पैकेट गांजा सहित 2 आरोपी को कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव अभिषेक पल्लव भा0पु0से0 के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी योगेश देवांगन के पर्यवेक्षण में थाना केशकाल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघनता से चेकिंग की जा रही थी। चेंकिग के दौरान जगदलपुर तरफ से आ रही एक टोयोटा इटियोस वाहन डभ्.16 ठभ्.5229 को रोककर चेकिंग की गई वाहन के पीछे डिक्की में छुपाकर रखे गये 51 पैकेटो में कुल 225.330 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया एवं अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार भी जप्त किया गया है।

गांजा तस्करी में शामिल आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम ओंकार गोरे पिता शिवा गोरे उम्र 20 वर्ष निवासी चोड़ी तहसील थाना जामखेड़ जिला अहमदनगर महाराष्ट्र एवं दत्तायत्र घुमरे पिता स्व. विठ्ठल घुमरे जाति चमार उम्र 42 वर्ष निवासी माहीजलगांव थाना कर्जत जिला अहमदनगर महाराष्ट्र का होना बताया तथा अवैध गांजा उड़ीसा मलकानगिरी से खरीद कर बिक्री हेतु अहमदनगर ले जाना बताये है। आरोपियों से बदामद गांजा का अनुमानित कीमत 13 लाख 50 हजार रूपये है। मामले में थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 31/2018 धारा- 20-ख नारकोटिक्स एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है।
