Advertisement Carousel

दिन दहाड़े सिरफिरे आशिक ने लड़की का गला रेता, पुलिस संदेही से कर रही पुछताछ

कोतमा / मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के कोतमा इलाके में हुए दिन दहाड़े हत्याकांड से समुचे शहर की रूह कांप गयी। चुकी यह घटना विद्यालय छात्रा के साथ घटा जिस कारण विद्यालय छात्र सहित विद्यालय के स्टाफ भी वक्त डरे सहमे है। घटना उपरांत प्रभारी मंत्री संजय पाठक ने इस सनसनी खेज घटना का संज्ञान अनूपपुर जिले में लिया और हत्या में शामिल आरोपियों के जल्द धरपकड़ के SP को निर्देश दिए है।

आपको बता दे कि कोतमा थाने के पीछे वार्ड नम्बर 8 में रहने वाली पुजा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 11 वीं की छात्रा थी। आज पुजा की प्रेक्टिकल की इक्जाम रही। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इक्जाम के बाद पुजा विद्यालय से बाहर निकली तो उससे एक युवक बातें करने लगा। बात करते—करते उसने अचानक तलवार निकाल कर पुजा की गर्दन पर हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर तड़पने लगी और देखते ही देखते कुछ देर में उसकी मौत हो गयी।

पुजा के परिजनो ने गोलू साहू नाम के युवक पर हत्या का शक जाहिर किया है। इससे पहले गोलू उसके साथ छेड़—छाड़ कर चुका था। अपूष्ट सुत्रों के अनुसार छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से परिजनों ने पहले भी की गयी थी।

बहरहाल यह पुरा मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग का जाहिर हो रहा है। पुलिस आरोपी गोलू को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!