Advertisement Carousel

नशीली दवाईयों के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, 720 नग कफ सिरफ, 9840 स्पाजमों टेबलेट सहित सेन्ट्रो कार भी जप्त

कोरिया / कोरिया पुलिस ने नशीली दवाइयों का जखीरा जप्त किया है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर सवा दो लाख से अधिक का सिरफ व टेबलेट बरामद किया है साथ ही घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार भी जप्त की गई है। पटना पुलिस और क्राइम ब्रांच की कार्यवाही।

मामले में पुलिस ने बताया कि छिन्दिया, कोचिला क्षेंत्र में लम्बे अरसे चल रहे नशीली दवाओ के बिक्री की सूचना को पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया के द्वारा संज्ञान में लेते हुये नशीली दवा की बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कोरिया के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा क्राईम ब्रांच प्रभारी उप निरी. शिवेन्द्र राजपूत व उनकी टीम व थाना प्रभारी उप निरी0 आनन्द सोनी की टीम तैयार किया गया। दिनांक 22 फरवरी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग के सेन्ट्रो कार क्र. सी.जी. 12 डी 8126 में सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी, कार्टून में तथा कत्था रंग, लाल रंग, मटमैला रंग की बैल में नशीली कैप्सूल, सिरप, लेकर पण्डोपारा रोड से बैकुण्ठपुर की ओर आ रहा है कि सूचना पर क्राईम ब्रांच प्रभारी उप निरी. शिवेन्द्र राजपूत व उनकी टीम एवं थाना प्रभारी पटना उप निरी. आनन्द सोनी एवं उनकी टीम के द्वारा उक्त वाहन सेन्ट्रो कार क्र. सी.जी. 12 डी 8126 ग्राम करजी हाई स्कूल के पास घेराबन्दी कर परिवाहन करते पकडा गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम परवेज अहमद आ. रियाज अहमद उम्र 38 साल सा. एमएलए नगर बैकुण्ठपुर थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया का रहने वाला बताया।

IMG_20180223_144410
आरोपी के कब्जे से कार क्र. सी.जी. 12 डी 8126 (5) नगदी रकम 3500 रू. कुल रकम 227880 रू. का जप्त किया गया है एवं आरोपी को गिरिफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी के विरूद्व अप0 क्र0 44/18 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही है।

थाना प्रभारी पटना एवं क्राईम ब्रांच के टीम के द्वारा अवैध नशीली दवाईयों के व्यापार करने वालों के खिलाफ लगातार सबसे बडी दूसरी कार्यवाही है। जिससे थाना क्षेत्र के लोगों के द्वारा पुलिस के प्रति अभार व्यक्त किया है। जिसकी सराहना समाज के सभी वर्ग के द्वारा की जा रही है। आम जनता में थाना पटना के द्वारा की गई इस कार्यवाही से पुलिस की विष्वनीयता, भरोसा कायम करने का अटुट प्रयास किया गया है।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में क्राईम ब्रांच प्रभारी उप निरी शिवेन्द्र राजपूत, उप निरी. आनन्द सोनी, उप निरी. धनन्जय सिंह, सउनि शिवकुमार यादव, प्र.आर. आशीष मिश्रा, अजय बघेल, आर0 अजय पोया, दीपक पाण्डेय, मुमताज खान, पुष्कल सिन्हा, अरविन्द कौल, हुकुम, चा. आर. राधेकृष्ण साहू की भूमिका सराहनीय रही।

error: Content is protected !!