स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही..सेवानिवृत्त के बाद भी महिला भृत्य का स्थान्तरण आदेश कर दिया गया जारी..मामला कोरिया का
कोरिया / स्कूल शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां एक महिला भृत्य के सेवानिवृत्त के बाद उसका स्थान्तरण आदेश जारी कर दिया गया है, शिक्षा विभाग की इस अजीबोगरीब आदेश को देखकर लोग हैरान है तो वही कुछ इसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही बता रहे है।
मामला कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय महलपारा का है जहां भृत्य पद पर पदस्थ कुसुम बाई अक्टूबर 2020 में सेवानिवृत्त हो चुकी है लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थान्तरण आदेश दिनांक 08/12/2020 को उक्त महिला कर्मचारी का स्थांतरण महलपारा बैकुंठपुर से शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पटना प्रशासनिक कारणों से कर दिया गया है। यह आदेश तब जारी हुआ जब महिला भृत्य लगभग डेढ़ माह पूर्व ही शासकीय सेवा से रिटायरमेंट हो चुकी है ऐसे में इसे स्कूल शिक्षा विभाग की लापरवाही ही कह सकते है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार के तबादला नीति के अंतर्गत स्कूल और शिक्षा विभाग में रुक रुक कर स्थान्तरण आदेश जारी हो रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक इसी कड़ी में दिसम्बर 2020 में स्कूल शिक्षा विभाग का एक आदेश जारी हुआ था जिसमे महलपारा बैकुंठपुर में पदस्थ भृत्या कुसुम बाई का स्थांतरण प्रसाशनिक कारणों से पटना (कोरिया)हाईस्कूल में कर दिया गया था जबकि उक्त भृत्या का स्कूल शिक्षा विभाग के उक्त ट्रांसफर आदेश के निकलने के डेढ़ माह पूर्व ही सेवानिवृत्त हो चुकी थी। रिटायरमेंट के बाद ट्रांसफर करना स्कूल शिक्षा विभाग की लापरवाही को दर्शाता है लेकिन फिलहाल इसे विभागीय लापरवाही कहें या कुछ और लेकिन इस प्रकार के आदेश को देख विभाग के अलावा लोगों में भी तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।


