Advertisement Carousel

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने जारी की प्रदेश प्रवक्ताओ की नई सूची

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया चेयरमेन इकबाल अहमद रिजवी ने कहा पार्टी के नेता व मरवाही विधायक अमित जोगी ने कटोरा तालाब स्थित पार्टी मुख्यालय मे आज प्रदेश प्रवक्ताओ की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रवक्ताओ को सिर्फ Reaction नही देना है बल्कि Action के साथ काम करना भी जरुरी है।

उन्होंने कहा सरकार के जनविरोधी नितियों का मीडिया के समक्ष खुलकर विरोध करें तथा जनता की आवाज बनकर जनता की अधिकारो और हितों की रक्षा करें। इस दौरान पार्टी सुप्रीमों के निर्देशानुसार प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी करते हुए प्रवक्ताओ को नए जिलो का प्रभार दिया गया। जिसमें प्रमुख रुप से :

प्रदेश प्रवक्ता नितिन भंसाली- बिलासपुर,मुगेंली,बलौदाबाजार।

प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे – दुर्ग, बेमेतरा।

मीडिया समन्वयक
संजीव अग्रवाल- कोरिया,सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर।

प्रदेश प्रवक्ता अशोक शर्मा राजनांदगांव, कवर्धा।

प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक – महासमुंद लोकसभा, धमतरी,
गरियाबंद।

प्रदेश प्रवक्ता
डॉ. श्रीमती अनामिका पाल – रायगढ़, जाजगींर-चांपा, कोरबा।

प्रदेश प्रवक्ता
श्रीमति आशा जोसेफ – रायपुर जिला।

प्रदेश प्रवक्ता
प्रवीण नायक –
काकेंर लोकसभा।

जावेद खान – बस्तर लोकसभा का प्रभार दिया गया है।

इसके अतिरिक्त प्रदेश प्रवक्ताओं को प्रभार जिलों का दौरा कर जिला प्रवक्ताओं की नियुक्ति तथा पार्टी हित में मीडिया विभाग को मजबूत करने आवश्यक दिशा भी निर्देश दिए गए।

error: Content is protected !!