Advertisement Carousel

जनसंपर्क पदयात्रा – घर-घर जाकर योजनाओं की पहुचाई जा रही जानकारी

कोरिया / चिरमिरी। भारतीय जनता पार्टी की जनसंपर्क पदयात्रा के 9 वे दिन में मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, चिरमिरी मंडल सहित मोर्चा प्रकोष्ठ व वरिष्ट कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में बरतुंगा से पदयात्रा निकाली गई।

जो की परसपानी, माइनस क्वाटर व बड़ा बाजार एवं छोटा बाजार के प्रत्येक मोहल्लों व टोलों में समस्त युवा मोर्चा महिला मोर्चा ने भाजपा जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए चौथी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए पैदल पदयात्रा कर भ्रमण किए।

इस दौरान मनेन्द्रगढ़ विधानसभा प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा संचालित दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी विस्तार पूर्वक पदाधिकारियो सहित कार्यकर्ताओ ने के घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करके सरकार की उपलब्धियों को बताया।

लखनलाल श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार ने शहर का ही नहीं अपितु गाँव-ग़रीब किसानों की चिंता की है। एक वक्त था, जहाँ गाँव का नाम लेते ही लोग सोच में पड़ जाते थे। कच्ची सड़के, अँधेरा जो की अब केवल कहने की बाते रह चुकी है। आज प्रत्येक गाँव में बिज़ली के तार खंभे खींचे जा चुके है। जनता को छलने का काम केवल कॉंग्रेस की सरकार ने किया है। भाजपा ने तो प्रगति व विकास का मार्ग खोंलने का काम किया है। जिसका नतीज़ा ग्रामीण अंचल में देखने को मिलता है।।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष द्वारिका जायसवाल, राजेश सिंह, शिलाकांत झा, श्याम बाबु खटीक, राजू नायक, राजू सिंह, महेंद्र यादव, बृजेश सिंह राजपूत, राणा मुखर्जी, सोहन खटीक, मोहन, नारायण, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सलूजा, पार्षद दुलारी खटीक, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अर्चना राय, अनिता सोनवानी, प्रतिमा व समस्त भाजपाई मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!