कोरिया / 24 जनवरी से दुसरे चरण में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान को संचालित किया जा रहा है कलेक्टर नरेन्द्र दुग्गा के मार्गदर्शन मे व जिला कार्यकम अधिकारी चंन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में लगातार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में प्रचार वाहन के माध्यम से हार्ट बाजार एवं कालोनियों में जाकर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ का प्रचार – प्रसार किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिले मे हो रहे लोक सुराज के समाधान शिविर मे बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ के लिये हस्ताक्षर संदेश अभियान चलाया जा रहा है शिविर में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। लोक सुराज के सभी समाधान शिवरों मे यह कैम्पेन चलाया जा रहा है लोगो के घटते लिंगानुपात के संबध मे जानकारी दी जा रही है व शहरी क्षेत्रो के समाधान शिवरों में प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से लोगो को फिल्म दिखाकर भी जागरूक किया जा रहा है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाअेा हस्ताक्षर अभियान मे लोगो ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए अनेको नारे लिखे है जैसे कि जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र तिवारी ने बेटी पर नारा लिखे है-
घर परिवार की शान है बेटिया, समाज की गौरव पूर्ण पहचान है बेटिया,
इन्हे पढ़ाए,मिल कर आगे बढ़ाए सम्पूर्ण भारत वर्ष की सम्मान है बेटिया।
इसी क्रम मे छ0ग0 शासन श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े, संसदीव सचिव चम्पादेवी पावले, जिले के कलेक्टर नरेन्द्र दुग्गा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला वन अधिकारी, एवं जिले के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम मे अपना हस्ताक्षर कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संदेश दिया है साथ ही जिले के जनप्रतिनिधि के द्वारा भी संदेश अभियान मे अपना हस्ताक्षर कर लोगो को जागरूक करने का कार्य किया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान मे जिले के समस्त जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण लोक सुराज शिविर मे घटते लिंगानुपात को ध्यान रखते हुये अपने उधबोधन मे लोगो को जागरूक रखने का प्रयास किया जा रहा है।
बेटीयो की घटती संख्या को देखते हुये इस अभियान मे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक अपनी पहुंच बनाया है। संदेश अभियान के माध्यम से जिले में घटते लिंगानुपात को समान करना है। समाज मे फैली व्यापत बुराई जैसे बाल विवाह, कन्याभ्रुण हत्या को रोकने के लिये भी इस अभियान के साथ किया जा रहा है कि जिले मे बाल विवाह ना हो इसके लिये भी जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बेटीयों से जुड़े योजनाओं की जानकारी लोगो तक स्टीकर के माध्यम से पहुचाने का प्रयास किया जा रहा है। बेटी बचाआंें बेटी पढ़ाओं अभियान में सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगो ने बढ़ चढ़ करके हिस्सा ले रहे है।
