Advertisement Carousel

कांग्रेस राज में ग्रामीण चावल – नमक के बदले महुआ बदला करते थे – विधायक श्यामबिहारी

कोरिया / कांग्रेस के राज में भूमिविकास बैंक के माध्यम से किसानों को 18 परसेंट ब्याज पर मिलता था कृषि लोन जिसमे कई किसानों के खेत नीलम हो जाते थे। प्रदेश में भाजपा की डॉ रमन सरकार ने किसानों की चिंता कर बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया ताकि किसान समृद्ध हो सके।

उक्त उद्बोधन क्षेत्रीय विधायक ने जनसंपर्क पदयात्रा का 12 दिन ग्राम कौड़ीमार में कही। उन्होंने आगे कहा कि गांव गरीब किसान की चिंता कभी कांग्रेस की सरकार ने नही की। गरीबो को 1 रुपया में चावल, 5 रुपया में चना, निःशुल्क नमक देने का अभूतपूर्व निर्णय डॉ रमन सिंह ने किया। मुझे मालूम है कांग्रेस राज में आम ग्रामीण जनता चावल नमक के बदले महुआ बदला करते थे। नही तो पेज, खंडा व कनकी खा कर अपना जीवन यापन करते थे। आज 14 सालो में हर गांव तक चावल, चना व नमक पहुच रहा है। किसान धान बेच कर उसका उचित रकम पा रहे है साथ ही बोनस की सौगात सोने पे सुहागा का काम कर रहा है। हर गांव में प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से पक्का मकान ग्रामीणों को बना कर देने का काम चल रहा है। हर एक गांव के अंतिम घर तक बिजली का खंभा पहुच रहा है और निःशुल्क व 500 रुपये में बिजली कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है। हर गांव में कुआँ निर्माण, सौर सुजला का लाभ आज भाजपा सरकार कर रही है। क्या ये सब काम पहले कांग्रेस की सरकार नही कर सकती थी। यदि ये सब कार्य करती तो आज हमारे गांव और ज्यादा समृद्ध हो गए होते।

जनसम्पर्क पदयात्रा का 12वे दिन की सुरुवात ग्राम पंचायत कौड़िमार से होकर छोटेकलुआ में विभिन्न मोहल्लों से होते हुए निकली। इस दौरान सरपंच प्रेमलाल के नेतृत्व में विधायक श्री जायसवाल द्वारा निरंतत ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास कार्यो को कराए जाने से खुस होकर 150 लोगो ने व छोटेकलुआ में सरपंच के नेतृत्व में 50 लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष धनंजय पांडेय, महामंत्री अरुणोदय पांडेय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लालबहादुर सिंह, रामलाल, जनपद सदस्य श्रीमती पिंकी सिंह, पूर्व सरपंच सुशील देवी सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!