दंतेवाड़ा / नक्सलियों ने एक सस्पेंड पुलिस आरक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी है। सस्पेंड आरक्षक का नाम बामन मरकाम बताया जा रहा है। ड्यूटी में लापरवाही के चलते आरक्षक को सस्पेंड किया गया था। दंतेवाड़ा के मुसकेल गांव में नक्सलियों ने घटना को अंजाम देते हुए बामन मरकाम की हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
साउथ बस्तर डीआईजी सुंदराज पी ने घटना की पुष्टि की है। मंगलवार—बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे दंतेवाड़ा जिले के गदापाल के नजदीक ग्राम मुसकेल में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। बामन मरकाम ने नक्सलवाद से तौबा करने के बाद पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी।
बामन मरकाम पूर्व नक्सली था और शासन के द्वारा चलाई जा रही पुनर्वास नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर उसने नक्सलवाद से तौबा कर ली थी। बाद में उसने SPO के रूप में पुलिस के साथ काम करना शुरू किया था। बामन मरकाम की योग्यता को देखते हुए उसे SPO से आरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई थी, लेकिन शायद पारिवारिक और दूसरे व्यक्तिगत कारणों के चलते वो लगातार अपनी ड्यूटी से गैरहाज़िर चल रहा था।
नक्सलियो का अमानवी चेहरा फिर उजागर –
उक्त घटना में बामन की दोनों आंखों को नक्सलियो ने निकाल दिया। नक्सलियो का अमानवी चेहरा फिर एक बार उजागर हुआ है।
