जशपुर / छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो नाबालिग छात्राओं ने शिक्षक पर कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद से शिक्षक फरार है।
पुलिस ने बताया कि जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में संचालित एक स्कूल के शिक्षक पुरंदर राम यादव पर दो छात्राओं ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नवमीं कक्षा की दो छात्राओं ने पुलिस को जानकारी दी है कि यादव ने पिछले कुछ दिनों से उनसे स्कूल में छेड़छाड़ करता था। यादव छात्राओं पर अकेले मिलने के लिए दबाब भी बनाता था। दोनों छात्राओं का बयान दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक फरार है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।
