सुकमा / नक्सलियों के आतंक के बीच एक अच्छी खबर आई है। सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर महिला नक्सलियों सहित 59 नक्सलियों ने बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा और सुकमा एसपी के सामने सरेंडर किया। नक्सलियों में 16 महिला और 43 पुरुष शामिल है ।
आप को बता दें कि बुधवार को ही नक्सलियों ने डीआरजी के पूर्व आरक्षक की हत्या की थी और उसकी आंखें निकालकर ले गए थे। इसके साथ ही कुछ दिन पहले नक्सलियों ने बीजेपी नेता को भी मौत के घाट उतार दिया था। सरकार की पुनर्वास नीति प्रभावित होने और नक्सलियों की विचारधारा से तंग आने की वजह से नक्सलियों का लाल आतंक से मोह भंग हो रहा है।
