Advertisement Carousel

प्रेशर बम की चपेट में आने से जवान घायल

बीजापुर / नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बीजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महादेव घाट के पास प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन के जवान लक्ष्मण राव :29 वर्ष: घायल हो गए। जवान बीजापुर से भोपालपटनम की ओर आज गश्त के लिए रवाना हुए थे। दल जब महादेव घाट के करीब था तभी जवान लक्ष्मण राव का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राव को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रवाना किया जा रहा है।फाइल – तस्वीर

error: Content is protected !!