रिपोर्ट / शिवांक साहू
नरसिंहपुर / स्टेशन थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अपने नाम करते हुए रेलवे स्टेशन क्षेत्र में करीब 60 ग्राम स्मेक लेकर घूम रहे दो लोगो को घेराबंदी कर पकड़ा है। जिनके पास से करीब 9 लाख कीमत की स्मेक बरामद हुई है।
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक मेडम भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अपराधिक व्यक्तियों के खिलाफ चल रही कार्यवाही के क्रम में पुलिस को सूचना मिली की दो आदतन अपराधी स्मैक लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर स्टेशन गंज थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक व एएसपी को सूचना देकर अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराधियों को पकड़ा। अपराधियों से पूछताछ के दौरान स्पष्ट हुआ कि दोनों पूर्व से ही आदतन अपराधी हैं उनके खिलाफ पहले से ही अवैध मादक पदार्थ संबंधी प्रकरण दर्ज हैं। स्टेशन गंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPC एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया, साथ ही आरोपी स्मेक कहां से लाएं और उसका मुख्य स्त्रोत कहां है पुलिस जांच में जुटी है।
