Advertisement Carousel

पत्रकार कल्याण संघ कोंडागांव द्वारा नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

कोंडागाँव / सुनील यादव – छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जिला इकाई कोंडागांव द्वारा एक दिवसीय बैठक व जिले की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय रेस्ट हाउस में रखा गया। जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के के वासुदेवन की अध्यक्षता में बैठक संपादित हुआ।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विश्वजीत मलिक व जिला महासचिव सुनील यादव के द्वारा जिले व ब्लॉक की टीम का गठन किया गया। जिसे सर्वसम्मति से प्रदेश स्तरीय अधिकारियों द्वारा अनुमोदित व घोषणा कर सबको बधाइयां व शुभकामनाएं दी गई। संघ के सभी सदस्यों ने पत्रकारों के हित व संगठन को आगे बढ़ाने – विस्तार करने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी प्रदेश स्तरीय अधिकारियों ने पत्रकारों के हित की बातें बैठक में सभी के समक्ष रखीं व कई विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष के. शशिधरण व मनोज गोस्वामी, प्रदेश सचिव हरजीत सिंह पप्पू, प्रदेश संगठन सचिव विजय लाडगे, राजेश प्रसाद बस्तर संभाग अध्यक्ष, सुरेंद्र सोनपिपरे बस्तर संभाग उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष के पद पर केशकाल से मगराज गोयल, माकड़ी से रामकुमार कश्यप और फरसगांव से राजेश साहू को नियुक्त किया गया। जिला कोषाध्यक्ष के पद पर दिलीप सिंह एवं जिला सचिव संतोष बरनवाल व अशफ़ाक़ मेमन, कार्यकारिणी अध्यक्ष मिलन राय व विश्वजीत राठौर को कार्यकारिणी सचिव पद से सम्मानित किया गया। जबकि अलग-अलग ब्लॉक में कोंडागांव ब्लॉक से पंकज द्विवेदी व माकड़ी से हेमलाल बट्टी, केशकाल से जुनेद पारेख, बड़ेराजपुर ब्लॉक से रोहित सोम को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

बता दे कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तोकापाल, जगदलपुर, बस्तर,भानपुरी, केशकाल, धनोरा, बड़ेराजपुर, माकड़ी, बेड़मा व फरसगांव से पत्रकार शामिल हुए।

error: Content is protected !!