सरगुजा / प्रदेशभर में विकलांग, शुगर जैसे रोगो को कंबल से इलाज कर सुर्खियों मे आने वाले कंबल वाले बाबा उर्फ गणेश यादव पिछले 2 अप्रैल को रायपुर मे आखिल भारत हिन्दू महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष का शपथ रायपुर में लिया।
जिसके बाद अब कंबल वाले बाबा अपने नई कार्यकारिणी का गठन कर 15 अप्रैल को रायपुर मे शपथ समारोह करा सदस्यता दिलाने वाले है। बता दे कि कंबल वाले बाबा तब सुर्खियों में आये जब प्रदेश के गृहमंत्री राम सेवक पैकरा के शुगर का इलाज बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर मे किया था। इसके बाद सुरजपूर जिले के भटगावं मे करीब 3 करोड की लागत से महायज्ञ भी कराया।
वही कंबल वाले बाबा ने बताया की हिन्दू धर्म को छोड दुसरे धर्म मे परिवर्तन हुए लोगो को वापसी कराना हमारा पहला लक्ष्य है। 15 अप्रैल को प्रदेश मे आखिल भारत हिन्दू महासभा के गठन करने के बाद जिलेवार भी संगठन का विस्तार किया जायेगा। वही 15 अप्रैल को रायपुर में गायत्री मंदिर परिसर स्वामी विवेकानंद हाल समता कॉलोनी रायपुर में 11:00 बजे से कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग पहुँच सके इसके लिए उन्होंने अपील भी की है।
