कोरिया / एस.ई.सी.एल. बिलासपुर के डायरेक्टर पर्सनल आर एस झा अपने एक दिवसीय प्रवास पर कोरिया के एस.ई.सी.एल. चिरिमिरी पहुँचे जहाँ उनसे औपचारिक मुलाकात कर मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ज्ञापन देते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया व जल्द निराकरण कराने का आग्रह किया। इस दौरान श्रमिक नेता बजरंगी शाही, भाजयुमों जिला अध्यक्ष संजय सिंह भी मौजुद रहे।
आपको बता दे की ज्ञापन में खास 2 मांगों को विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने उल्लेख किया जिसमें चिरमिरी में सड़कों के निर्माण और चिरमिरी में स्थित केन्द्रीय विद्यालय एवं डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल में एक अतिरिक्त सेक्शन के साथ सीटों की संख्या बढ़ाए जाए ।
विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने ज्ञापन में लिखा है की ——
1 – चिरमिरी में सड़कों के निर्माण बावत् – एस.ई.सी.एल. के द्वारा चिरमिरी में मुख्य सड़कों के माध्यम से कोल ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जाता रहा है, विगत कई वर्षो से उक्त सड़कों की मरम्मत नहीं होने से सड़के जर्जर अवस्था में पहुँच चुंकि है। क्षेत्र वासियों को उक्त सड़कों पर आवागमन के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है, साथ ही जर्जर सड़कों से उड़ने वाली धूल-डस्ट से क्षेत्रवासियों के स्वस्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशषज्ञों के अनुसार सड़को पर उड़ने वाली धूल-डस्ट से स्वांस एवं आंख की बिमारियों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इस हेतु कोरिया गेल्हापानी, डोमनहिल, गोदरीपारा होते हुए बड़ा बाजार तक साथ ही हल्दीबाड़ी से पोंड़ी तक सड़क निर्माण एवं बड़ा बाजार से बरतुंगा तक जाने वाले कच्ची सड़क पर डामरीकरण करवाने की महती कृपा कर क्षेत्र वासियों को अनुग्रहित करें।
2 – चिरमिरी में स्थित केन्द्रीय विद्यालय एवं डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल में एक अतिरिक्त सेक्शन के साथ सीटों की संख्या बढ़ाए – एस.ई.सी.एल. के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय एवं डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल को चिरमिरी में स्थापित किया जाकर एस.ई.सी.एल. कर्मचारियों के साथ स्थानीय आबादी के बच्चों को भी इन विद्यालयों में प्रवेश दिया जाता रहा है, परन्तु पिछले कुछ वर्षो से विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्थानीय आबादी के बच्चों को इन विद्यालयों प्रेवश देना बंद कर दिया गया है। जिसका कारण रिक्त सीटों की संख्या एवं सेक्शन की अनुउपलब्धता बताया जाता है। स्थानीय आबादी के द्वारा भी एस.ई.सी.एल. के कुल उत्पादन में प्रत्येक्ष अप्रत्येक्ष रूप से अपना योगदान दिया जाकर एस.ई.सी.एल. कर्मचारियों की सेवा एवं उनकी जरूरतों की पूर्ति हेतु स्थानीय आबादी ने सदैव अपना सहयोग दिया है। डी.ए.व्ही. एवं केन्द्रीय विद्यालय में एक-एक अतिरिक्त सेक्शन बढ़ाते हुए नव प्रवेशित छात्रों के सीटों की संख्या में वृद्धि करवाने की महान कृपा करें। जिससे एस.ई.सी.एल. के साथ स्थानीय आबादी के बच्चों को भी उच्च शिक्षा का लाभ चिरमिरी में प्राप्त हो सके।
