Advertisement Carousel

4g के नाम पर 2g की सेवा, लोग परेशान, अब आंदोलन की हो रही तैयारी

रिपोर्ट / प्रवीण यादव

बलरामपुर / जिले के ग्राम डिंडो में आईडिया कम्पनी के द्वारा लोगो को ठगा जा रहा है।

जी हां ….. बलरामपुर जिले के ग्राम डिंडो में लोगो को आईडिया 4जी के नाम पर 2जी सर्विस देकर ठगा जा रहा है। यहाँ आईडिया के अधिकारियों का कहना है कि 4g सर्विस चालू कर दी गई है पर हकीकत यही है कि यहां की सर्विस 2जी से भी बुरी है। लोग आईडिया के 4जी का उपयोग करने के लिए मोटी रकम खर्च कर अपना मोबाइल रिचार्ज कर तो रहे है पर उन्हें 2जी सर्विस से भी धीरे इंटरनेट सर्विस दी जा रही है।आईडिया के अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक है पर जनता इस बात से काफी नाराज है कि उनकी शिकायतों के बावजूद भी आईडिया को उनकी कोई फिक्र नही है। लगातार उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है।

बता दे कि कोई और टेलीकॉम कंपनी न होने की वजह से आईडिया का उपयोग करना उनकी मजबूरी है। जिसका आईडिया द्वारा गलत फायदा उठाया जा रहा है। जिससे लोग आक्रोशित है और जल्द की अगर आईडिया ने अपनी सर्विस में सुधार नही किया तो वे इसके खिलाफ़ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

error: Content is protected !!