कला जत्था के माध्यम से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान का आयोजन

कोरिया / कलेक्टर महोदय नरेन्द्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन मे व जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व मे जिले में लगातार बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम संचालित कर रही है।

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान के चौथे चरण में कला जत्था टीम के माध्मय से नुक्कड नाटक, गीत-ंसंगीत के माध्यम से नगरी निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सूचना दी गई। इस अभियान के दौरान कला जत्था दल एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं व नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, चाईल्ड लाईन, घरेलू हिंसा, प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना, सखी वन स्टाॅप सेंटर, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, एकीकृत बाल संरक्षण योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी दी गई।

आयोजन जिले के नगरी निकाय क्षेत्र अम्बेडकर चौक चरचा, खेडिया टाकीज, साई मंदिर के पास मनेन्द्रग,झगड़ाखांड, नई लेदरी, बड़ी बाजार, डोमन हिल, हल्दीबाड़ी चिरमिरी, सरभोका नर्सिंग होम तथा ग्रामीण क्षेत्र नागपुर चैराहा, खरवत में किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य लिंगानुपात में समानता लाने, कन्या भू्रण हत्या पर रोकथाम, घरेलू हिंसा पर रोकथाम तथा बेटी तथा महिलाओं के प्रति लोगो के मानसिकता में परिवर्तन लाना है ।

इस अभियान के दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी राय रखा गया जिसमें बताया गया कि यह महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण पहल है, इसे लगतार तथा विस्तार रूप से नगरी निकाय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार का कार्यक्रम कराया जाना चाहिए। राह चलते नागरिकगणों ने इसे देखकर कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं को समझाया है। कला जत्था का कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों में कम पढ़े लिखे लोगों की जागरूकता के लिए कारगर साबित हो रहा है ।

error: Content is protected !!