Advertisement Carousel

अलग-अलग मुठभेड़ में 19 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

जगदलपुर / नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर किए है।

महाराष्ट्र पुलिस को गढ़चिरौली के कसनपुर इलाके में नक्सली कमांडरों के मूवमेंट की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर नक्सलियों के खिलाफ कसनपुर इलाके के ताडगाव में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें 14 नक्सली ढेर हो गए। महाराष्ट्र पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया और 14 नक्सली को ढेर कर दिया। इस अभियान को C 60 कमांडो और महाराष्ट्र। छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुकमा के किस्टाराम में चल रही मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में नक्सलियों के खिलाफ लगातार दबाव बढ़ाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ा अभियान छेड़ रखा है।

error: Content is protected !!