रायपुर / राजधानी स्थित नामी फूड स्टोर मैकडॉनल्ड्स के खिलाफ खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार की दोपहर को छापा मारा और काफी तादाद में एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट भी बरामद किए गए।
एक जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग के अधिकारियों को लंबे समय से मैकडॉनल्ड्स के खाद्य पदार्थों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। आज अस्टिटेंट कमिश्नर अश्विनी देवांगन के नेतृत्व में पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने मैग्नेटो मॉल के मैकडॉनल्ड्स आउटलेट से काफी संख्या में माल को जब्त किया। आपको बता दे की जब्त माल क्वालिटी लैप्स हैं।
खाद्य अधिकारियों ने जब्त सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए। वहीं सॉस में भी क्वालिटी की शिकायत के बाद उसे भी जब्त किया गया है।
