कोरिया / दादू लाहिड़ी विकास मंच चिरिमिरी के सदस्यों ने चिरमिरी के स्थायित्व एवं विकास के मुद्दे को लेकर मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जयसवाल से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। मुलाकात में मुख्य रूप से बंद होती खदानों सोलर उर्जा पावर प्लांट गैसोलीन प्रोजेक्ट एवं तहसील के विषय पर चर्चा हुई।
तहसील को लेकर विधायक श्यामबिहारी ने बताया गया कि अगले महीने मुख्यमंत्री जी का चिरमिरी प्रवास है जिसमे उनका चिरमिरी में रोड शो होना है। जिसमें चिरमिरी को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने की सम्भावना है।
दादू लाहिड़ी विकास मंच द्वारा विधायक महोदय को बताया गया कि आज से डेढ़ वर्ष पूर्व मंच द्वारा शासन-प्रशासन, SECL एवं कोल् इंडिया को चिरमिरी में सोलर पावर प्लांट एवं गैसोलीन प्रोजेक्ट खोलने हेतु मांग की गई थी किंतु इस विषय पर कोई कदम ना देखते हुए मंच ने पुनः स्मरण पत्र के माध्यम से जानकारी मांगी जिसमें जानकारी मिला कि एसईसीएल बिलासपुर द्वारा लिखित में कोल् इंडिया की आनुषांगिक कंपनी CMPDI बिलासपुर इकाई को सर्वे रिपोर्ट, डाटा डोजियर तैयार करने एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्राचार किया गया है जिसकी प्रति मंच को उपलब्ध कराई गयी है एवं बताया गया है कि एसईसीएल चिरमिरी एवं प्रशासन द्वारा जमीन मुहैया कराने और प्रस्ताव बनाकर भेजने पर यह चिरमिरी में खोलने पर विचार किया जा सकता है।
इसी तरह मंच के द्वारा चिरिमिरी क्षेत्र के 25 किलोमीटर के दायरे में बंद पड़ी खदानों को चालू करने एवं 16 नए खदान खोलने हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं कोल् इंडिया प्रबंधन को पत्र लिखा, जिस पर एसईसीएल बिलासपुर द्वारा लिखित में कोल् इंडिया की आनुषांगिक कंपनी CMPDI बिलासपुर इकाई को बोर होल, कंटोरिंग, सर्वे इत्यादि रिपोर्ट के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्राचार किया गया है जिसकी प्रति मंच को उपलब्ध कराई गयी । इन सब की जानकारी भी विधायक महोदय को मंच के द्वारा अवगत कराया गया है। इस पर भी विधायक महोदय जी ने अपनी ओर से शीघ्र कार्यवाही कराये जाने का आश्वासन दिया है।
महेश इंक्लाइन एन.सी. पी. एच. कॉलरी को भी चालू करने हेतु कोल् इंडिया को मंच के द्वारा पत्र लिखा गया था जिसमे कार्यवाही किये जाने हेतु कोल् इंडिया द्वारा चिरिमिरी एरिया को जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस सब जानकारी से विधायक महोदय को मंच के द्वारा अवगत कराया गया है जिस पर विधायक महोदय जी ने अपने ओर से भी शीघ्र कार्यवाही कराये जाने का आश्वासन दिया गया है। ज्ञात हो कि महेश इंक्लाइन में 15 साल के कोयले की दोहन की जा सकती है इतना कोयले का भंडार उस खदान पर होने की जानकारी दी गयी।
अन्य विषयों में मंच के द्वारा सुचना के अधिकार अधिनियम के तहत मिली जानकारी अनुसार चिरिमिरी क्षेत्र में राजस्व की लगभग 100 एकड़ से अधिक जमीन होने की जानकारी प्रदान की, जिसमें विधायक महोदय ने कोरिया कलेक्टर से तत्काल दूरभाष के माध्यम से चर्चा की जिसमे 15 दिनों के भीतर उन स्थानो को चिन्हांकित कर जरुरी अधोसंरचना भवन या अन्य स्थायित्व से संबंधित कार्य किये जाने की बात कही।
विधायक श्यामबिहारी ने चिरमिरी के विकास एवं स्थायित्व के लिए हमेशा कटिबद्ध रहने के लिए मंच के सदस्यों को आश्वासन दिया।
दादू लाहिड़ी विकास मंच के सदस्यों में संरक्षक उपेंद्र जैन, सचिव अरविंद कुमार सोनी, संदीप लाल, अरुण अग्रवाल राजेन्द गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
