Advertisement Carousel

अमरजीत भगत आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने, कार्यकारिणी घोषित

रायपुर / अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित की गयी है। मनोज मंडावी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रामपुकार सिंह, बोधराम कंवर, शिशुपाल सोरी, उर्मिला सिंह आदिवासी कांग्रेस की कार्यकारिणी में शामिल किये गये है। सीतापुर विधायक अमरजीत भगत को छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। 

इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरजीत भगत ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्ही. किशोर चंद्र देव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण उरांव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को और सशक्त बनाने के लिये काम करने का संकल्प दोहराते हुये कहा है कि हम आदिवासी रमन सिंह सरकार के आदिवासी विरोधी चरित्र को समझ चुके है। छत्तीसगढ़ से भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने और कांग्रेस की सरकार बनाने में आदिवासी कांग्रेस कोई कोरकसर नहीं छोड़ेंगे।

error: Content is protected !!