बिलासपुर / बिलासपुर राजस्व संभाग के संभागायुक्त एवं सुपरिचित कवि टी.सी.महावर के कविता संग्रह ’’शब्दो से परे’’ का लोकार्पण 29 अप्रैल को बिलासपुर के जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन में सम्पन्न होगा।
रायपुर के प्रसिद्व साहित्यकार श्री तेजिन्दर की मुख्य आतिथ्य में आयोजित लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता भोपाल के वरिष्ठ साहित्यकार शशांक करेगें। इस लोकार्पण समारोह में प्रदेश एवं देश के कई जाने-माने साहित्यकार शिरकत करेगें।
लोकार्पण समारोह के अवसर पर मध्यप्रदेश के खरगौन के भालचंद जोशी, बिलासपुर के रामकुमार तिवारी एवं नई दिल्ली के सुधीर सक्सेना आलेख पढ़ेगें। लोकार्पण के पश्चात आमंत्रित कवियों द्वारा कविता पाठ किया जायेगा और 30 अप्रैल को ’’आज के समय में कविता’’ विषय पर परिचर्चा की जायेगी। कविता संग्रह ’’शब्दो से परे’’ का लोकार्पण समारोह का आयोजन पहले पहल प्रकाशन भोपाल एवं कथादेश दिल्ली की ओर से किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सुपरिचित कवि श्री महावर के चार कविता संग्रह – ’’विस्मत न होना’’ ’’नदी के लिए सोचो’’ ’’इतना ही नमक’’ और हिज्जे सुधारता है चांद’’ का प्रकाशन हो चुका है। इसके लिए श्री महावर को पंडित मदनमोहन मालवीय स्मृति, आराधक श्री सम्मान, नई दिल्ली, अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति सम्मान व पंजाब कला साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा जा चुका है।
वर्तमान में सुपरिचित कवि श्री महावर भारतीय प्रशासनिक सेवा में बिलासपुर संभाग, बिलासपुर में संभाग आयुक्त है। उन्होनें ड्यूक यूनिवर्सिटी अमेरिका एवं सांस पो, पेरिस (फ्रांस) में प्रशासनिक प्राप्त किया है। श्री महावर धमतरी, जांजगीर-चांपा एवं मुगेंली जिले के कलेक्टर भी रह चुके है। श्री महावर जगलदपुर के धरमपुरा स्थित शासकीय महाविद्यालय में अध्यापन भी कर चुके है।
आपको बता दे कि श्री महावर ने अविभाजित सरगुजा जिले में विभिन्न पदों पर तथा सरगुजा संभाग में संभागायुक्त के रूप में कुषल प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया है। उन्होनें लंबे समय तक प्रदेश के विभिन्न दूरदर्शन और आकाशवाणी केन्द्रो में भी अपनी रचनाओं के माध्यम से सेवाएं दी है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री महावर पर्यावरण, जनजातीय, बाल साहित्य, कहानी, कविता एवं लघु कथा का चित्रात्मक पोस्टर जैसे विधाओं में विशेष रूचि रखते है। श्री महावर क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिटन के अच्छे खिलाड़ी भी है। श्री महावर के कविता संग्रह – शब्दो से परे के लोकार्पण पर आयोजित दो दिवसीय समारोह में देश भर से ख्यात नाम साहित्यकारों में दिल्ली से हरिनारायण, भोपाल से महेन्द्र गगन, सरगुजा से विजय गुप्त, खण्डवा से कैलाश महण्डलेकर, के अलावा रायपुर से संजीव बख्शी, डाॅ0 संजय अलंग व रमेश अनुपम, जगलपुर से विजय सिंह, बिलासपुर से सतीश जायसवाल, नथमल शर्मा, विश्वेश ठाकरे, रफीक खान, शाकिर अली, जांजगीर से सतीश सिंह, विजय राठौर, कोरबा से भास्कर चौधरी जैसे जाने-माने साहित्यकार मौजूद रहेगें।
