Advertisement Carousel

नक्सलियों ने सब इंजीनियर सहित दो लोगों को किया अगवा, 5 गाड़ियां फूंकी

बलरामपुर / झारखंड से सटे सामरी थाना क्षेत्र के बन्दरचुआ में नक्सलियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। सड़क निर्माण में लगे सब इंजीनियर और ठेकेदार के दो कर्मचारियों को नक्सलियों की ओर से अगवा किए जाने की खबर है। इसके साथ ही नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।

सब इंजीनियर और ठेकेदार के कर्मचारियों के अगवा होने की खबर लगते ही अफसरों के साथ पुलिसबल को मौके पर पहुंच गया है। मामला बंदरचुआ के पास का है जहां भारी संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए सड़क निर्माण में लगे पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया।


घटना को अंजाम देने के बाद वो कंस्ट्रक्शन कंपनी के सब इंजीनियर और ठेका मजदूरों को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फोर्स के साथ अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं।

error: Content is protected !!