Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने दिया भाजपा को समर्थन

00  प्रदेश के महासचिव राजीव गोडबोले ने वरिष्ठ भाजपा नेता व विधायक बृजमोहन अग्रवाल को सौंपा समर्थन पत्र

रायपुर /  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने छत्तीसगढ़ में चल रहे नगरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। इस संबंध में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव राजीव गोडबोले ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के निर्देश पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल को समर्थन पत्र सौंपते हुए यह घोषणा की है।

इस संबंध में राजू गोडबोले ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यक बौद्ध समुदाय के योग्य लोगों को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया है जिसके कारण बौद्ध समुदाय में कांग्रेस पार्टी के प्रति जबरदस्त विरोध का माहौल है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएए का वे समर्थन करते है।पाकिस्तान के पीड़ित बौद्ध समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान करने के लिए बने कानून से समाज के लोगों का भला होगा।

बृजमोहन ने कहा कि आरपीआई के समर्थन से निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की वोटों में बढ़ोतरी होगी। और हम नगरी निकाय चुनाव में एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

error: Content is protected !!