Advertisement Carousel

सी एल जी की बैठक सम्पन्न, यातायात को सुधारने का मिला आश्वासन

छतरगढ से मुकेश डागला की रिपोर्ट
बीकानेर राजस्थान / छतरगढ़ निकटवर्ती मंडी आरडी 465 पर शुक्रवार को पुलिस चौकी में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में सी एल जी की बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें मंडी के सभी गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया। बैठक में आए नागरिकों ने बाजार की समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की व बताया कि बाजार में दुकानों के आगे अतिक्रमण रेडी गाड़ी खड़े होने से यातायात में आ रही बाधा से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। नागरिकों ने बताया कि मंडी में काफी दिनों से रात्रि गश्त के लिए चौकीदार की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण कभी भी चोरी होने का भय बना रहता है थाना प्रभारी विकास बिश्नोई ने रात्रि गश्त के लिए समुचित व्यवस्था वह यातायात को सुधारने का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!