कोरिया / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सुप्रीमो अजीत जोगी के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
ज्ञात हो कि इस मिशन 72 साथ दो कार्यक्रम के आयोजन को जोगी ने अब तक के छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन बताया है। इस कार्यक्रम में जोगी कांग्रेस के प्रदेश भर के पन्ना प्रभारी उपस्थित होकर आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2018 में 72 विधायकों को जिता कर अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

कोरिया जिला के भरतपुर विधानसभा से गुलाब सिंह,मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से शाहिद महमूद और बैकुंठपुर विधानसभा से बिहारी लाल राजवाड़े के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता व पन्ना प्रभारी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने। इस ऐतिहासिक रैली में सक्रिय सहभागिता का गौरवपूर्ण अवसर कोरिया जिला के महत्व पूर्ण कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भी मिला।जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम, बिहारीलाल राजवाड़े, इंद्रजीत सिंह छाबड़ा(लाटू), शिव महाराणा, विनोद सिंह, लकी विश्वकर्मा, तेज नारायण सिंह, फणीन्द्र मिश्रा, विजय सिंह कमरो, संत लाल विशेष रूप से शामिल थे।
इन्होंने जे सी सी जे के प्रदेश प्रवक्ता संजीव अग्रवाल के साथ मिलकर अजीत जोगी को 72 वें जन्मदिवस की बधाई देकर उनके मिशन को पूर्ण करने का संकल्प लिया।
