Advertisement Carousel

बरजोर के 4 बच्चों ने जेईई मेंस में क्वालीफाई करके बढ़ाया कांसाबेल का मान

** रसोईया का बेटा बना जिले का दूसरे नंबर का टॉपर

जशपुर / कांसाबेल – मंगलवार का दिन जिले के लिए यादगार दिन रहा, होगा भी क्यों नहीं क्योंकि इस वर्ष बारहवीं में अध्ययनरत 116 बच्चों ने जेईई मेंस की परीक्षा दी थी जिनमें 64 बच्चों ने क्वालीफाई कर लिया। राजधानी से सैकड़ों किलोमीटर दूर पड़ोसी राज्य झारखण्ड से लगा हुआ जशपुर जिला कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में हर दिन, हर पल नया आयाम गढ़ता जा रहा है।

जशपुर कलेक्टर महोदया का प्रेरणादायी वाक्य “काम इतनी ख़ामोशी से करो की,सफलता शोर मचा दे” हुआ भी कुछ ऐसा ही। जिले के कांसाबेल ब्लॉक के शासकीय उमावि बरजोर के 4 बच्चों बाल मकुन्द पैंकरा पिता नकुल राम, ग्राम बरजोर, बालकृष्ण यादव पिता अवधेश यादव,ग्राम टांगरगाँव, टिकेंद्र सिंह पिता रमेश सिंह, ग्राम लपई तथा ओंकार सिंह पैंकरा पिता कुंवरजीत सिंह, ग्राम जमरगी बी ने क्रमशः 90,51,45,25 नंबर लाकर जेईई मेंस में क्वालीफाई करके अपनी काबिलियत का झंडा गाड़ दिया है।

अगर संकल्प कोचिंग संस्थान की बात छोड़ दें तो प्राथमिक शाला बरजोर में रसोईया का काम करने वाले नकुल राम के बेटे बाल मकुन्द पैंकरा ने 90 अंक लाकर जिले में सर्वोच्च स्थान पर है। ब्लॉक के बाकी अन्य सभी बच्चे कृषक परिवार के हैं। बिलकुल सिमित संसाधनों एवं ग्रामीण परिवेश के बीच इन बच्चों ने जो कारनामा किया है वो वाकई काबिले तारीफ है। मंगलवार को सभी बच्चों का ध्यान जेईई मेन्स के निकलने वाले रिजल्ट पर था जैसे ही रिजल्ट की घोषणा की गई जिले के चयनित सभी बच्चों के चेहरे पर सफलता की मुस्कान झलक स्पष्ट देखने को मिली।

आज हायर सेकंडरी स्कूल बरजोर के प्रभारी प्रचार्य एस.एस.पैंकरा एवं मोटिवेट करने वाले पंचायत संवर्ग के शिक्षक नेमचंद छत्तर,दयाशंकर बेहरा तथा प्रेमशंकर यादव के नेतृत्व में जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित बरजोर स्कुल से 4 बच्चों ने सफलता प्राप्त कर इस विद्यालय एवं गाँव का नाम रोशन किया है।

संस्था के प्रभारी प्राचार्य एस.एस. पैंकरा ने चयनित चारों बच्चों के साथ- साथ संस्था के सभी स्टाफ एवं विशेषकर नेमचंद छत्तर, दयाशंकर बेहरा तथा प्रेमशंकर यादव को बधाई दिया है जिनके सफल मार्गदर्शन की बदौलत आज ये बच्चे कामयाब हुए हैं। चयनित सभी बच्चों को जेईई एडवांस की तैयारी हेतु संकल्प संस्थान भेजने की कार्यवाही की जा रही है। कांसाबेल बीईओ आर.एस.पैंकरा ने जेईई मेन्स में चयनित सभी बच्चों को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!