कोरबा / पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने पत्थरगड़ी मामले को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। ननकीराम कवर ने कहा है कि पत्थरगड़ी से आदिवासियों का कोई संबंध नहीं, वो देशद्रोही है।
कंवर ने आगे कहा कि एक देश में एक संविधान, एक कानून लागू होगा। जितने भी धर्मांतरण करने वाले पूर्व अधिकारी है वो पकड़े गए है। कंवर ने कहा कि पांचवी अनुसूची का ये मतलब नहीं है, उनका अलग संविधान हो, जो भी पत्थरगड़ी का समर्थन करेगा, उस पर देशद्रोही के रूप में कार्यवाही करना चाहिए।
