Advertisement Carousel

विकास यात्रा के विपरीत CM के गोद लिए गांव सुरगी में बघेल और पुनिया ने खोजा ‘विकास’

राजनांदगांव / एक तरफ बीजेपी की विकास यात्रा निकाल रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस विकास की खोज में लगी है। दोनों दल कि छत्तीसगढ़ में ‘विकास’ पर जमकर सियासत हो रही है।

सीएम रमन सिंह एक ओर जहां प्रदेश में विकास यात्रा निकाल रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल सीएम रमन सिंह के गोद लिए गांव सुरगी में जाकर विकास की खोज कर रहे हैं। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के साथ सीएम रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में उनके गोद लिए गांव सुरगी पहुंचे। बघेल ने गांव जाकर यहां के लोगों से विकास की हकीकत जानने की कोशिश की। गांव के लोगों ने बघेल को बताया कि, यहां कई अनियमिताएं हैं। लोगों का कहना है कि गांव के गरीब और पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा नहीं मिल रहा है जबकी जो लोग आर्थिक तौर पर मजबूत हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उज्ज्वला योजना का सिलेंडर है महंगा कैसे भराये, 2015 का बोनस नही मिला 2018 का पता नही, स्कूल की भवन जर्जर मध्यान भोजन करने के बाद बच्चो को पीने के पानी के लिए जाना पड़ता है घर, गांव में पेयजल निस्तारी जल की गम्भीर संकट घर का एक व्यक्ति रोजगार छोड़कर करता है पानी की व्यवस्था, मनरेगा के तहत काम भी पूरा नही मिला जो काम किये उसका भी भुगतान नही हुआ।


हालांकि बघेल और पुनिया को बीजेपी ने ट्विटर के जरिए जवाब दिया और दो वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें एक में महिला और एक वीडियो में पुरुष योजनाओं का लाभ मिलने की बात कर रहे हैं।

विकास खोजो यात्रा में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, प्रभारी सचिव शिवसिंह ठाकुर, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, बालोद जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, महेंद्र छाबड़ा, घनश्याम राजू तिवारी, कमलजीत पिंटू, धनंजय सिंह ठाकुर, सन्नी अग्रवाल, विपिन मिश्रा, निखिल द्विवेदी, राहुल कर एवं कांग्रेसजन शामिल हुए।

error: Content is protected !!