Advertisement Carousel

शासकीय उमावि कटगोड़ी के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

बैकुण्ठपुर / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा जारी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल बना है।

शासकीय उमावि कटगोड़ी के प्राचार्य बीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि, कक्षा 10वीं में कुल 104, प्रविष्ट 103, प्रथम श्रेणी 48, द्वितीय श्रेणी 45, तृतीय श्रेणी 3, पूरक 6, फेल 1 तथा कुल उत्तीर्ण 96, प्रतिशत 93.20 प्रतिशत रहा। स्कूल मेरिट सूची प्रथम स्थान अंकित साहू 80 प्रतिशत, द्वितीय स्थान दीपक साहू 76.83 प्रतिशत, तृतीय स्थान प्रियंका राजवाड़े 75.3 प्रतिशत प्राप्त किए। कक्षा 12वीं कला संकाय में दर्ज 44, प्रविष्ट 44, प्रथम श्रेणी 15, द्वितीय श्रेणी 20, तृतीय श्रेणी 9, वाणिज्य संकाय में दर्ज 14, प्रविष्ट 14, प्रथम श्रेणी 3, द्वितीय श्रेणी 8, तृतीय श्रेणी 2, फेल 1, बॉयोलाजी में दर्ज 30, प्रविष्ट 30, प्रथम श्रेणी 18, द्वितीय श्रेणी 11, तृतीय श्रेणी 1, गणित में दर्ज 12, प्रविष्ट 12, प्रथम श्रेणी 9, द्वितीय श्रेणी 3 तथा कुल परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। जिसमें प्रथम स्थान चंचल राजवाड़े 91.6 प्रतिशत, प्रीति साहू 85.6 प्रतिशत, अजुमन देवा राजवाड़े 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावक का नाम रोशन किया है।

प्राचार्य श्री तिवारी ने बताया कि, संस्था को यह उपलब्धि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय के निर्देशन एवं व्याख्यातागण आई.डी. राजवाडे ,शम्भू सिंह,स्वाति त्रिपाठी सहित सभी शिक्षकों के कठिन परिश्रम से सफलता हासिल हुई है। प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!