Advertisement Carousel

‘सेठ तो ग्यो’ के लगे पोस्टर, राहुल के सभास्थल पर कांग्रेस ने लगाए होर्डिंग्स

पेंड्रा / कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज मरवाही के कोटमी में सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच गए हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश की सिसायत अपने चरम पर है। सभास्थल पर कांग्रेस ने जो नारे लिखवाए हैं उसमें साफ तौर पर रमन सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर शहर में नारों के जरिए वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस ने राहुल के सभास्थल में पोस्टर पर जो नारे लिखवाए, ‘सेठ तो ग्यो’ होर्डिंग्स के जरिए वो इशारों में सरकार पर निशाना है।

error: Content is protected !!