Advertisement Carousel

CM रमन के दौरे से पहले मालगाड़ी में बम की खबर, मचा हड़कंप

दंतेवाड़ा / किरंदुल रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में बम मिलने की खबर से अफरा-तफरी मच गई। दरअसल मालगाड़ी के डिब्बे में एक संदिग्ध सामान दिखा जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। खबर लगते ही आरपीएफ की टीम, डॉग स्कवायड और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर रवाना हो चुकी है।


आप को बता दें कि जैसे ही मालगाड़ी में बम मिलने की खबर लोगों को लगी रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। बता दें कि मुख्यमंत्री रमन सिंह आज बस्तर के दौरे पर हैं। दोपहर तीन बजे सीएम बस्तर के जैबेल और बचेली में आमसभा को संबोधित करेंगे। सीएम बचेली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम के दौरे से पहले बम बरामद होने की घटना कहीं न कहीं नक्सलियों के नापाक मंसूबो की ओर संकेत दे ही है।

error: Content is protected !!