Advertisement Carousel

JCCJ ने किया धरना प्रदर्शन, भलें ही जेल जाएंगे, अपना अधिकार लेकर रहेंगे – पप्पु बघेल

00 भाजपा ने आरक्षण के प्रतिशत को कम किया।
00 हम आगामी चुनाव में भाजपा के वोट प्रतिशत को कम कर देगे।
00 हम जे.सी.सी की सरकार बनायेगें।
00 छत्तीसगढ में हो रहा हैं वंचित वर्ग के साथ दमन।
00 हो रहा है उनके अधिकारों के साथ हनन।
00 जेसीसी अनुसूचित विभाग ने दिया एक दिवसीय धरना।
00 राष्ट्रपति के नाम सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन।

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.) अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश समन्वय एस.पप्पु बघेल ने कहा जेसीसी अनुसूचित विभाग के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन स्थल ईदगाह भाठा में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना पश्चात् विभाग के प्रतिनिधी मंडल ने माननीय राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

धरना को संबोधित करते हुए एस0 पप्पु बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत 14 वर्ष से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दमन, शोषण, अन्याय अत्याचार लगातार बढ़ा हैं, वंचित वर्ग के अधिकारों को हनन रहा हैं। भाजपा की सरकार जानबूझकर इस वर्ग का भला नहीं चाहती हैं बल्कि वोट बैंक की तरह उपयोग कर सत्ता का सुख भोगना चाहती हैं लेकिन मुख्यमंत्री रमन सिंह जी इस भूल मंे न रहे वंचित वर्ग आज चुका हैं अपने अधिकारों के लिए जेल जाना पड़े तो जाएंगे पर अपना अधिकार लेकर रहेंगे। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज ने कहा भाजपा ने हमारे आरक्षण के प्रतिशत को कम किया हैं हम आने वाले चुनाव में भाजपा के वोट के प्रतिशत कम कर देंगे और प्रदेश में जनता कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

आज के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज, पप्पु बघेल, धनेश्वरी डांडे, मनोज बंजारे, उषा चतुर्वेदानी, जितेन्द्र नारंग, मनमोहन कुर्रे, मोहित गायकवाड़, अनिल भारती, दशरथ बिजले, शिवा भारती सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!