बलरामपुर से वसीम बारी…
बलरामपुर / केंद्र की भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों का सम्मेलन राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव के अतिथि में 300 लोगों को साल एव गीता देकर के सम्मान किया गया।

जिला मुख्यालय के ऑफिसर क्लब में आयोजित वरिष्ठ नागरिक एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि भारतीय संस्कृति के दर्शन हमें स्नेह और आत्म सम्मान लोगों के प्रति देता है और लोगों का सम्मान भारतीय संस्कृति से प्राप्त होती है भारतीय जनता पार्टी आज जिस ऊंचाई पर पहुंचा है वह आप सभी की मेहनत का परिणाम है आप सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन अनुभव हमें सही दिशा देते आए हैं उन्होंने भाजपा सरकार के राज्य के 14 वर्ष एवं केंद्र सरकार के 4 वर्ष सफलतम की जानकारी देते हुए कहां की गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं सरकार के द्वारा संचालित की जा रही है जिसका लाभ आप सभी को प्राप्त करना है। देश का अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचे इसके लिए हमें, आपको प्रयास करना है।

भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कई योजनाएं वरिष्ठ नागरिकों बुद्धिजीवी वर्ग के लिए चलाए जा रहे हैं सरकार की प्राथमिकता गांव गरीब परिवार के उत्थान से लेकर के किसानों बच्चों माताओं बहनों सभी के लिए कारगर योजना बनाई है एवं चलाए जा रहे हैं अब पैसा सीधे मजदूरों के खाते में आ रहे हैं जैसे कई महत्वपूर्ण योजनाएं वर्तमान में केंद्र एवं राज्य सरकार की चल रही है वर्तमान में राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा विकास यात्रा कर रहे हैं और पूरे राज्य में यात्रा के दौरान करोड़ों रुपए के सौगात हर जिले को दे रहे हैं आप भारतीय जनता पार्टी को पूर्व की भांति अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
भाजपा जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव ने कहा की राज्य में चौथी बार सरकार बनाने के लिए आप सभी का सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता रहे हम अपने जिले में पिछली बार पिछड़ गए थे जिले में पुनः विकास की गंगा बहाने हेतु आप सभी का सहयोग एवं आशीर्वाद मिलेगा तो निश्चित तौर पर हम दोनों सीट जीत कर पुनः सरकार बनाएंगे।
कार्यक्रम में उद्धेश्वरी पैकरा, ओमप्रकाश सोनी, ओमप्रकाश जायसवाल, सुभाष केसरी, गोपाल कृष्ण मिश्रा, कृष्णा गुप्ता, धीरज सिंह देव, रौशन लालमणि, बलवन्त सिंह, विनय पैकरा, ललन कुशवाहा सहित काफी संख्या में बुद्धजीवी वर्ग, गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
