जिला बलरामपुर रामानुजगंज के जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत महावीरगंज में स्थित हाईस्कूल मैदान में दिनांक 04/06/2018 को हाई स्कुल मैदान में समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश यसस्वी श्रम, खेल एवम युवा कल्याण मंत्री एवम जिले के प्रभारी मंत्री भैयालाल राजवाड़े, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अ. ज.जा.मोर्चा भाजपा एव राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, हीरालाल नायक(कलेक्टर बलरामपुर), शिव अनंत तायल (मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर), विजय दयाराम (अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज) महेंद्र सिंह मरकाम (मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर) उपस्थित रहेंगे।
जहां क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्यायों को सुनेंगे एवं त्वरित निराकरण भी किया जाएगा। समस्या एवं समाधान के लिए सभी क्षेत्रीय ग्रामीणो से अपील किया गया है कि कल शाम 4 बजे हाई स्कूल ग्राउंड महावीरगंज में उपस्थित होकर अपनी मांग/समस्या से प्रशासन को अवगत कराए जाएंगे।
