Advertisement Carousel

राज्यपाल ने पेश की मिसाल, नहीं लेंगे बढ़ी सैलेरी

रायपुर / छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने हाल ही में राज्यपालों के वेतन में की गई वृद्धि और एरियर्स की राशि (01.01.2016 से देय) को नहीं लेने का बड़ा निर्णय लिया है।

इस संबंध में राज्यपाल टंडन ने छत्तीसगढ़ के महालेखाकार को मई 2018 को पत्र लिखकर पुराना वेतनमान एक लाख 10 हजार रूपए ही लेने की इच्छा जताई। राज्यपाल के पत्र के आधार पर उनका वेतन एक लाख 10 हजार ही करने पर महालेखाकार द्वारा सहमति प्रदान की गई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मार्च 2018 में जारी राजपत्र के अनुसार राज्यपालों के वेतन में वृद्धि की गई है, जो 01.01.2016 से देय होगी। पूर्व में यह वेतन एक लाख 10 हजार रूपए था, जिसे बढ़ाकर तीन लाख 50 हजार रूपए किया गया है।

error: Content is protected !!