Advertisement Carousel

अजब – गजब, गर्मी से परेशान हुआ तो सूर्य देवता पर ठोका डाला केस

यह खबर जरूर ही चौकाने वाला है। लेकिन, यह जानकारी सच है। खबर मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले की है।

जिसमें एक युवक ने गर्मी से तंग आकर सूर्य देवता पर केस ठोक दिया है। यह वाक्या परेश रावल की लीड रोल में अभिनीत फिल्म ओएमजी की तरह हो गया है। एक जानकारी के अनुसार परेश रावल ने फिल्म में बीमा क्लैम के लिए भगवान पर केस ठोका था। ठीक उसी तरह मध्य प्रदेश के शाजापुर के रहने वाले इस शख्स ने इस बेहाल कर लेने वाली गर्मी के लिए सूरज देवता को कसूरवार मानते हुए उन पर केस दर्ज कर दिया है।

आपको बता दे की शिवपाल सिंह नाम के इस शख्स ने शाजापुर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। भगवान के खिलाफ अपनी शिकायत में लिखा है कि मैं विगत एक सप्ताह से आसमान से बरसती आग के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से कष्ट सह रहा हूं। इस गर्मी से मुझे मानसिक और शारीरिक दोनों ही तौर पर पीड़ा हो रही है, जिसके लिए मैं श्रीमान सूर्नारायण, निवासी ब्रह्मांड को कसूरवार मानता हूं। शिवपाल सिंह चाहता है कि उनकी इस शिकायत पर एक्शन लेते हुए भारतीय संविधान अनुसार आवश्यक कानूनी धाराओं में कार्यवाही की जाए। साभार – लोकतेज

error: Content is protected !!