Advertisement Carousel

किडनी गुर्दा निकालने वाले गिरोह की बातें महज अफवाह निकली, चिरमिरी CSP ने की वीडियों अपील, देखें वीडियों…

कोरिया / चिरमिरी थाना परिसर में एक सामान्य बैठक आहूत की गई इस बैठक में सीएसपी चिरमिरी कर्ण कुमार ऊके, महापौर के डम्बरू रेड्डी, थाना प्रभारी विनीत दुबे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चिरमिरी में किडनी गुर्दा निकालने वाले गिरोह के आने की बात को सिरे से खारिज करते हुए इसे कोरी अफवाह बताया है तथा इस तरह की अफवाहों से चिरमिरी की जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही चिरमिरी सीएसपी इस तरह की अफवाह फैलाने वालों की सूचना चिरमिरी थाने में देने की अपील की है ।

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया खासकर वाट्सअप में इस तरह की अफवाहें चल रही है कि 7 – 8 लोगो का एक ग्रुप चिरमिरी में आया हुआ है जो रात को लोगों के घर का दरवाजा खटखटा कर खुलवाता है और फिर उस परिवार की हत्या के शरीर से किडनी और गुर्दे निकाल लेता है । इस तरह की अफवाह सोशल मीडिया में वायरल होने से पूरे चिरमिरी शहर में डर का माहौल पैदा हो गया है।

कुछ दिनों पूर्व गोदरीपारा के कुछ लोगो ने चिरमिरी थाने में पहुंचकर इस गिरोह को देखने का दावा किया था लेकिन जाँच में यह कोरी अफवाह निकली। इससे पूर्व पोंडी क्षेत्र में भी इस गिरोह के देखे जाने की खबर सोशल मीडिया में आई थी लेकिन जाँच में कही कुछ नही निकला। आशंका है कि कुछ शरारती तत्व इस तरह की अफवाह फैलाकर क्षेत्र में भय का माहौल खड़ा कर रहे है। सोशल मीडिया पर आँख बंद करके भरोसा करने वाले लोगो की वजह से इस अफवाह को बल मिला और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना। लेकिन अंततः यह अफवाह ही निकला।

चिरमिरी सीएसपी कर्ण कुमार ऊके ने इस तरह की अफवाह फैलाने वालों की सूचना चिरमिरी थाने में देने की वीडियों अपील की है।

देखें वीडियों……….

error: Content is protected !!