रामानुजगंज से वसीम बारी की रिपोर्ट / नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं0 7 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में ताला तोड़ कर चोरो ने लगभग 50 हजार रुपए का समान पार कर दिया हैं।
घटना की जानकारी रामानुजगंज पुलिस को मन्दिर के पुजारी द्वारा दी गई है, लेकिन आठ दिन का समय व्यतीत होने के बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई हैं। हालांकि पुलिस प्रयास कर रही है बहुत जल्द चोर का पता पुलिस लगा लेगी। घटना के सम्बंध में मंदिर के पुजारी ने बताया कि 02 जून को सायं लगभग 6 बजे वे सन्ध्या आरती करने के बाद ताला लगाकर अपने घर चले ग़य थे। दूसरे दिन जब सुबह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ताला टूटा हुआ हैं। चोरी ग़य समानो में इंवाईटर सहित कई समान हैं सामानों की कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
