बिलासपुर में एक स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक फिल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के निरतू-घुटकू स्थित प्लांट में प्रोडक्शन के दौरान अचानक इंडक्शन फर्नेस फट गया, जिससे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में प्लांट में काम कर रहा क्रेन ऑपरेटर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्लांट प्रबंधन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
