रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अपनी कोर कमेटी को पुनर्गठित किया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये कोर कमेटी में आवश्यक बदलाव कर पुनर्गठन किया है, एवं पुनर्गठित कमेटी की प्रथम आवश्यक बैठक दिनांक 13 जून को शाम 4 सागौन बंगले में आहूत की गयी है। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह करेंगे। बैठक में विधायक अमित जोगी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कोर कमेटी के सभी सदस्य, विशेष आमंत्रित, स्थायी आमंत्रित एवं पदेन आमंत्रित सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
ये है नई जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की कोर कमेटी
समिति के अध्यक्ष – पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी
समिति के उपाध्यक्ष-
धरमजीत सिंह, पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष, केंद्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष, बिलासपुर लोकसभा प्रभारी
समिति के प्रभारी सचिव-
अब्दुल हमीद हयात, प्रभारी महासचिव
सदस्य-
1. देवव्रत सिंह, पूर्व सांसद
2. गुलाब सिंह, पूर्व विधायक
3. सियाराम कौशिक, विधायक
4. परेश बाग़बहरा, पूर्व विधायक
5. विधान मिश्रा, पूर्व मंत्री
6. चैतराम साहू, पूर्व विधायक
7. राजेंद्र राय, विधायक
8. हज़ादी क़ुरेशी, पार्षद (बिलासपुर)
9. जया कश्यप, सरपंच (दंतेवाड़ा)
10. अमित जोगी, विधायक
11. सकनी चंद्रय्या (बीजापुर)
12. गीतांजलि पटेल, जनपद सदस्य
13. सीमा कौशिक, लोक कलाकार
14. पन्ना साहू (धरसिवा), पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य
विशेष आमंत्रित-
1. डॉक्टर हरिदास भारद्वाज, पूर्व मंत्री- घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष
2. गजराज पगारिया, पूर्व उप महापौर- वित्तीय प्रबंधन समिति अध्यक्ष
3. व्दारिका साहू, जिला पंचायत सदस्य (आरंग)
4. तिलक राम देवांगन, पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष (खरोरा)
5. रामलाल भारद्वाज, पूर्व विधायक
6. जी॰एस॰धनंजय, Retd IAS
7. मानक दरपट्टी, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष (भानूप्रतापुर)
8. एल॰एन॰ सूर्यवंशी, Retd IAS
9. दयाराम निषाद, जिला पंचायत सदस्य (अभनपुर)
स्थायी आमंत्रित-
1. कलावती मरकाम, ज़िला पंचायत अध्यक्ष (कोरिया)
2. योगेश तिवारी (बेमेतरा)
3. मेघनाद यादव (दुर्ग)
4. राहुल त्यागी, अधिवक्ता
अति-विस्तारित समिति:-
पदेन आमंत्रित सदस्य-
1.पूर्व विधायक/ सांसद/ प्रत्याशी
2. समस्त लोक सभा प्रभारी/ सह-प्रभारी
3. युवा, महिला, किसान, छात्र, एस॰सी॰, एस॰टी॰,ओ॰बी॰सी॰, अल्पसंख्यक और मज़दूर मोर्चा संगठनों के अध्यक्षगण
4. समस्त जिला अध्यक्ष
5. व्यापार विभाग के अध्यक्ष
6. मीडिया विभाग के अध्यक्ष
7. मुख्य प्रवक्तागण
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया कि पूर्व में बनी केन्द्रीय समिति एवं कोर कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है।
