Advertisement Carousel

भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जानें कौन थे आध्‍यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ?

इंदौर / आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. उन्होंने सिर में गोली मारी थी. उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

भय्यूजी महाराज उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब इन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाने में अहम रोल निभाया था. भय्यूजी महाराज का जीवन परिचय बेहद दिलचस्प है. इनका वास्तविक नाम उदय सिंह शेखावत है, भय्यूजी महाराज एक ऐसे आध्यात्मिक गुरु थे जो गृहस्थ जीवन जीते थे. उनकी एक बेटी कुहू है. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था, जिसे इन्होंने लेने से इनकार कर दिया था.

खुदकुशी से पहले भय्यूजी महाराज ने किए थे ये ट्वीट – खुद को गोली मारने से पहले भय्यूजी महाराज ने एक के बाद एक 6 ट्वीट किए थे. अपने आखिरी ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”मासिक शिवरात्रि को ‘महाशिवरात्रि’ कहते हैं. दोनों पंचांगों में यह चन्द्र मास की नामाकरण प्रथा है, जो इसे अलग-अलग करती है. मैं सभी भक्तगणों को इस पवन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.”

शिवराज सरकार ने दिया था मंत्री पद का ऑफर – भय्यूजी महाराज के जीवन की बात की जाए तो यह एक रोचक कहानी है. भय्यूजी महाराज का वास्तविक नाम उदय सिंह शेखावत है, लेकिन मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में इन्हें लोग भय्यूजी महाराज के नाम से जानते हैं. भय्यूजी महाराज एक ऐसे आध्यात्मिक गुरु थे जो गृहस्थ जीवन जीते हैं. उनकी एक बेटी कुहू है. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें राज्यमंत्री बनने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने यह पद लेने से इनकार कर दिया था.

जमींदार परिवार से नाता– भय्यूजी महाराज का असली नाम उदय सिंह देशमुख था. जमींदार परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले भय्यूजी महाराज संत बनने से पहले मॉडल के रूप में ग्‍लैमर जगत का हिस्‍सा रहे थे. इंदौर में उनका शानदार आश्रम है. सफेद मर्सिडीज एसयूवी में सफर करने वाले भैय्यूजी महाराज वैभवपूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाते थे. उनकी राजनेताओं और बिजनेसमैन के बीच जबर्दस्‍त फॉलोअिंग थी. 2011 में समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने जब दिल्‍ली में लोकपाल के मसले पर अनशन किया था तो उसको समाप्‍त कराने में भय्यूजी महाराज ने ही मध्‍यस्‍थता की थी.

भय्यूजी महाराज से जुड़ी 5 बातें –

1. भैय्यूजी महाराज मॉडल रह चुके हैं. मॉडलिंग का करियर छोड़कर उन्होंने आध्यात्म का रास्ता चुना था . वे सियाराम शूटिंग के मॉडल रह चुके हैं.

2. वह दूसरे आध्यात्मिक गुरु से बिल्कुल अलग थे. वह कभी खेतों की जुताई करते देखे जाते, तो कभी क्रिकेट खेलते हुए. घुड़सवारी और तलवारबाजी में भी वे पारंगत थे.

3. 29 अप्रैल 1968 में मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में जन्मे भय्यूजी के चहेतों के बीच धारणा है कि उन्हें भगवान दत्तात्रेय का आशीर्वाद हासिल है. महाराष्ट्र में उन्हें राष्ट्र संत का दर्जा मिला हुआ थे. वह सूर्य की उपासना करते थे. घंटों जल समाधि करने का उनका अनुभव थे.

4. भैय्यूजी महाराज के ससुर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं. केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख से उनके करीबी संबंध थे. महाराष्ट्र की राजनीति में उन्हें संकटमोचक के तौर पर देखा जाता था.

5. भय्यूजी महाराज ग्लोबल वॉर्मिंग से भी चिंतित थे, इसीलिए गुरु दक्षिणा के नाम पर एक पेड़ लगवाते थे. 18 लाख पेड़ उन्होंने लगवाए थे. आदिवासी जिलों देवास और धार में उन्होंने करीब एक हजार तालाब खुदवाए थे. वह नारियल, शॉल, फूलमाला भी नहीं स्वीकारते.

error: Content is protected !!