बीकानेर छतरगढ़ से पवन कश्यप की रिपोर्ट / बीकानेर के उपखंड मुख्यालय छतरगढ़ से 45 किलोमीटर दूर कैला ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय का द्वितीय श्रेणी शिक्षक राजकुमार रिणवा पिछले 1 साल से विद्यालय में पोस्टेड है ग्राम पंचायत केला के सरपंच सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि अध्यापक राजकुमार रिणवा की नियुक्ति 28 अगस्त 2017 को हुई थी तब से लेकर अब तक वह मात्र 2 या 3 दिन ही विद्यालय में आया है जबकि विद्यालय से वह अपनी तनख्वाह भी उठा रहा है। विद्यालय के स्टाफ के साथ उसने अंदरूनी सेटिंग करके हर महीने अपनी हाजिरी भी दर्ज करवा रहा है।
ग्राम पंचायत के सरपंच मुमताज अली वार्ड नंबर 1 के वार्ड पंच नानूराम वार्ड नंबर 2 के वार्ड पंच हलीमा 3 के वार्ड पंच नथी देवी वार्ड 4 की जैनेब बेगम वार्ड नंबर 5 के वार्ड पंच भगवानाराम असगर अली वार्ड 7 की पठानी देवी उपसरपंच हाथु खान का ग्रामीण लियाकत अली शाकिर अली अहमद हुसैन सफी मोहम्मद सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बीकानेर माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के संयुक्त निदेशक कार्मिक नूतन बाला कपिला से मिलकर सारी स्थिति को बताते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चों का रिजल्ट काफी बिगड़ चुका है अगर इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो 20 जून से स्कूल की तालाबंदी की जाएगी।
